आदित्य धर की Dhurandhar ने वह कमाल कर दिखाया है जो अब तक कोई फिल्म नहीं कर पाई है केवल हिंदी भाषा में रिलीज होकर यह हजार करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को क्रॉस कर गई है।

अब इसके सेकंड पार्ट का टीजर आ गया है जिसमें बेहतरीन BGM के साथ रणवीर सिंह दो अवतारों में दिखाई दे रहे हैं Dhurandhar The Revenge नाम से यह पार्ट आगामी 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रहा है।
5 भाषाओं में होगी रिलीज, टीजर में केवल एक डायलॉग
पहले पार्ट की सफलता के बाद धुरंधर के मेकर्स अब इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में यह फिल्म रिलीज करने का ऐलान किया है टीजर भी 5 भाषाओं में रिलीज है हालांकि पूरे टीजर में केवल एक ही डायलॉग है कि “यह नया हिंदुस्तान है जो घर में घुसकर मारेगा” उसमे भी खुले बाल नंगे बदन यह डायलॉग जब रणवीर बोलते हैं तो खिलजी 2.0 की याद दिला देते हैं। खबर लिखने तक इस टीजर को दो घंटे में लगभग एक मिलियन लोगों ने देखा है।
Teaser में कुछ भी नया नहीं
टीजर की शुरुआत में Ranveer Singh बिना दाढ़ी मूंछों के Jaskirat सिंह वाले लुक में बंदूक के साथ दिखाई देते है अगले ही पल Hamza वाले लुक में, BGM शानदार है लेकिन जब ट्रेलर खत्म हो जाएगा तो आपको लगेगा बस इतना ही, ऐसा कोई भी सीन देखकर यह नहीं लगेगा कि आपने पहले देखा न हो, सब कुछ पहले पार्ट में लगभग सारे सीन देखे हुए हैं। टीजर देखकर यह नहीं अंदाजा लगाया जा सकता कि फिल्म में क्या होगा।
अगर डेट पर बिना नजर डाले हुए इसे देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि यह फर्स्ट पार्ट का टीजर है, नए कैरेक्टर भी नहीं दिखाई दिए।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
पिछले 24 घंटे में सारे सोशल मीडिया पर यह हाइप बनी हुई थी कि कल 12 बजकर 12 मिनट पर Jio Studio के ऑफिशियल चैनल पर धुरंधर द रिवेंज का टीजर आएगा, लेकिन देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया कुछ खास नहीं रही, कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि यह एक दम फैन मेड टीजर लग रहा है। सच बताएं तो यह बात सही लग भी रही लेकिन जिस हिसाब से मूवी का कंटेंट है उसको देखते हुए शायद मेकर्स यह नहीं चाहते कि कुछ भी पहले से दिखाया जाए
हालांकि जिन्होंने पहला पार्ट इस मूवी को देखा होगा वह दूसरे पार्ट का इंतजार जरूर करने वाला है क्योंकि एक समय तो यह पूरे देश का Akshye khanna वाला गाना फेवरेट था।
अन्तिम शब्द
कुछ टीजर को अच्छा या बुरा कहना बेमानी होगी क्योंकि फिल्म के पहले पार्ट ने अपना लोहा मनवा दिया है इंडियन सिनेमा की इतनी लंबी फिल्म होने के बावजूद दर्शकों द्वारा सराहने के साथ कमाई में भी नंबर वन रही है। टीजर में ऐसा कुछ नहीं दिखाया गया जिससे आगे की कहानी का आभाष हो, हां एक बात जरूर है कि आखिरी के सीन को काटकर टीजर बनाया गया है। आपको क्या लगता है टीजर जानबूझकर ऐसा बनाया गया है या ऐसा ही आदित्य धर को रखना था बताओ?