Renault Duster vs Tata Sierra vs Kia Seltos 2026 – कौन सी SUV आपके लिए बेस्ट है?

साल 2026 भारतीय कार बाजार में बहार लेकर आया है और हमेशा से भारतीय लोगों की पहली पसंद मिडसाइज SUV रही हैं, इसके पीछे का कारण भी वाजिब है कि सड़क, ग्राउंड क्लियरेंस और भौकाल के साथ फीचर लोडेड कार मार्केट में धूम मचा रही हैं।

Renault Duster vs Tata Sierra vs Kia Seltos 2026 – कौन सी SUV आपके लिए बेस्ट है?

हाल ही में पूरे इंटरनेट को जाम करने वाली Tata Sierra कार लॉन्च ही हुई थी कि Kia वालों ने Seltos का फेसलिफ्ट जारी कर दिया, कन्फ्यूजन इन दोनों की बढ़ी ही थी कि Renault की सबसे सक्सेसफुल रही Duster अपने नए अवतार में मार्केट फोड़ने को तैयार हो गई।

अब जो भी खरीददार हैं वह 15-18 लाख रुपए खर्च करने की तैयारी के बीच भयंकर कन्फ्यूज़ हो गए हैं ऐसे में हम आपकी उफ़ाफोह की स्थिति को दूर कर रहे हैं।

कौन सी कार है वैल्यू फॉर मनी

2026 Renault Duster की एक्स-शोरूम ₹9.50 लाख से करीब ₹19 लाख तक जाती है। इसका बेस वैरिएंट RXE मैनुअल उन लोगों के लिए बढ़िया डील है जो कम बजट में एक भरोसेमंद SUV चाहते हैं, वहीं टॉप वैरिएंट RXZ+ ऑटोमैटिक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और माइलेज के लिहाज से ज्यादा एडवांस है। कुल मिलाकर Duster एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है, लेकिन इसका सर्विस नेटवर्क कुछ शहरों तक सीमित माना जाता है।

वहीं Tata Sierra थोड़ा प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री लेती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख है और टॉप वैरिएंट Accomplished Plus की कीमत ₹21.29 लाख तक जाती है। बेस वैरिएंट Smart+ ठीक-ठाक फीचर्स देता है, लेकिन असली वैल्यू इसके मिड वैरिएंट्स में देखने को मिलती है। फीचर्स और सेफ्टी के मामले में Sierra मजबूत नजर आती है, हालांकि कुछ यूज़र्स ने क्वालिटी कंट्रोल से जुड़े छोटे-मोटे इश्यूज की बात भी की है।

New Kia Seltos इस मुकाबले में सबसे बैलेंस्ड पैकेज बनकर सामने आती है। इसकी कीमत ₹10.99 लाख से शुरू होकर ₹19.99 लाख (X-Line टॉप वैरिएंट) तक जाती है। HTE बेस वैरिएंट से लेकर टॉप मॉडल तक Seltos हर लेवल पर ऑप्शन देती है। हां, इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट्स थोड़े महंगे जरूर पड़ते हैं, लेकिन बेहतर रिसेल वैल्यू और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे मजबूत दावेदार बनाते हैं।

डिजाइन, स्पेस और प्रैक्टिकलिटी

Renault Duster का डिजाइन बॉक्सी और रग्ड है। 212mm का सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस और 518L का बड़ा बूट इसे खराब सड़कों और ऑफ-रोड ड्राइव के लिए सबसे मजबूत बनाता है।

Tata Sierra मॉडर्न-रेट्रो लुक के साथ आती है और सबसे चौड़ी SUV है। लंबा व्हीलबेस के कारण केबिन काफी स्पेसियस लगता है, इसलिए फैमिली यूज और कम्फर्ट के लिए यह बेहतर ऑप्शन है।

New Kia Seltos शार्प और अर्बन डिजाइन के साथ सबसे लंबी SUV है। रियर सीट स्पेस अच्छा है और शहर व हाईवे ड्राइव में स्मूद और प्रीमियम फील देती है।

इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज

Renault Duster का पूरा जोर पावर और नई टेक्नोलॉजी पर है। इसमें टर्बो पेट्रोल से लेकर माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तक के ऑप्शन मिलते हैं, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बनाते हैं। खासकर इसका हाई-पावर पेट्रोल इंजन ड्राइविंग के शौकीनों को पसंद आएगा। माइलेज औसत से अच्छा है, लेकिन जो लोग डीजल तलाश रहे हैं, उनके लिए इसमें विकल्प नहीं मिलता।

Tata Sierra ज्यादा प्रैक्टिकल सोच के साथ आती है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल इंजन का ऑप्शन इसे लॉन्ग ड्राइव और हाईवे यूज के लिए भरोसेमंद बनाता है। डीजल वैरिएंट खासकर उन लोगों को सूट करेगा जो ज्यादा ट्रैवल करते हैं और माइलेज को प्राथमिकता देते हैं।

Kia Seltos उन खरीदारों के लिए है जो परफॉर्मेंस और माइलेज के बीच संतुलन चाहते हैं। इसमें भी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन मिलते हैं और रोज़मर्रा की ड्राइव में यह काफी स्मूद फील देती है। न शहर में भारी लगती है, न ही हाईवे पर कमजोर।

फीचर्स, सेफ्टी और ओनरशिप एक्सपीरियंस

Renault Duster फीचर्स के मामले में अब काफी अपडेटेड हो चुकी है। पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसी चीजें मिलती हैं। सेफ्टी में भी 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। सर्विस ठीक-ठाक है, लेकिन Tata और Kia जितनी मजबूत नहीं मानी जाती।

Tata Sierra इस मुकाबले में फीचर्स के मामले में सबसे आगे निकलती है। ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, दमदार JBL साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS इसे टेक-लवर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं। सेफ्टी स्ट्रॉन्ग है और 5-स्टार रेटिंग की उम्मीद भी की जा रही है, हालांकि कुछ लोगों ने क्वालिटी कंट्रोल से जुड़े छोटे मुद्दों की बात की है।

Kia Seltos प्रीमियम फील और भरोसेमंद ओनरशिप के लिए जानी जाती है। ड्यूल-पेन सनरूफ, HUD, Bose साउंड, ADAS और 360 कैमरा जैसे फीचर्स इसे ज्यादा परिपक्व पैकेज बनाते हैं। साथ ही, इसकी रिलायबिलिटी और रिसेल वैल्यू इस सेगमेंट में सबसे मजबूत मानी जाती है।

निष्कर्ष

आपको फीचर, प्राइस, रिलायबिलिटी सबके बारे में जानकारी दी गई है वैसे तो तीनों बेहतरीन है कोई लुक में तो कोई फीचर में तो कोई इंजन में, अब आपको रिक्वायरमेंट के हिसाब से देखना पड़ेगा।

अगर सिर्फ पेट्रोल में हाइब्रिड इंजन के साथ एक रग्ड SUV चाहिए तो डस्टर, लुक और रिलायबिलिटी में तो Seltos और अगर देश का ब्रांड के साथ मजबूत सेफ्टी तो Sierra बेस्ट ऑप्शन है।

Amit Mishra

By Amit Mishra

नमस्कार! यह हमारी टीम के खास मेंबर हैं इनके बारे में बात की जाए तो सोशल स्टडीज में मास्टर्स के साथ ही बिजनेस में भी मास्टर्स हैं सालों कई कोचिंग संस्थानों और अखबारी कार्यालयों से नाता रहा है। लेखक को ऐतिहासिक और राजनीतिक समझ के साथ अध्यात्म,दर्शन की गहरी समझ है इनके लेखों से जुड़कर पाठकों की रुचियां जागृत होंगी साथ ही हम वादा करते हैं कि लेखों के माध्यम से अद्वितीय अनुभव होगा।

Related Posts

Post a Comment