Google Home क्या है? और इसके Features और ये काम कैसे करता है

Technology या तकनीकी एक ऐसा शब्द है जिसको सुनते ही एक आधुनिकता और आश्चर्य दोनों का एहसास होता है, इसी आधुनिक तकनीकी के दौर में अगर कुछ ऐसा कारनामा हो जाए जो इंसान की सतही सोच से परे हो तो वह किसी चमत्कार या अचम्भा कम नहीं होगा।

google home features

टेक्नोलॉजी की बात हो और उसमे गूगल(Google)का जिक्र न हो ऐसा सम्भव नही है क्योंकि टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने में गूगल का अतुलनीय योगदान है। 

गूगल ने हार्डवेयर प्रोडक्ट का निर्माण किया था जिसका नाम है गूगल होम(Google Home)। तो आइए जानते हैं गूगल होम से सम्बंधित कुछ विशेषताएँ, कार्य शैली और उसके चलाने की विधि के बारे में।

क्या है Google Home?

गूगल होम एक मजेदार डिवाइस है यह आपकी आवाज के जरिए आपकी बात सुनता है या कंप्यूटर भाषा मे कहें तो आपके दिए हुए कमांड्स के अनुसार कार्य करता है। गूगल होम डिवाइस गूगल असिस्टेंट की कार्यप्रणाली पर आधारित है यदि आपके पास गूगल होम नहीं भी है तो भी गूगल होम जैसा एहसास गूगल असिस्टेंट द्वारा अपने मोबाइल डिवाइस के माध्यम से ले सकते हैं।

लेकिन अगर आप चाहते हैं गूगल होम जैसे फीचर तो आपको 'गूगल होम डिवाइस' खरीदना ही पड़ेगा। गूगल होम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial intelligence) है जो कि इंसानी गतिविधियों को परखता है और उनकी दिलचस्पी के आधार पर अपने आप को ढालता है

Google Home के काम करने का तरीका

जिस प्रकार गूगल असिस्टेंट काम करता है ठीक उसी प्रकार गूगल होम भी काम करता है गूगल होम एक हार्डवेयर डिवाइस है जिसमें गूगल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंस्टॉल रहता है। जब भी गूगल होम को यूजर कोई कमांड आवाज के माध्यम से देता है या यूँ कहें की कोई इंसान आर्डर या कुछ पूछता है तो वह पहले हमारी आवाज को डिटेक्ट करता है और उसके बाद यह समझता है कि जो कमांड देने वाला है वह क्या कह रहा है या पूँछ रहा? गूगल होम में  'गूगल असिस्टेंट फीचर' इंस्टॉल रहता है लेकिन मोबाइल डिवाइस में गूगल असिस्टेंट इन्स्टॉल(Install)रहता है जो गूगल होम की तरह एडवांस तो नहीं होता है लेकिन टाइपिंग या मोबाइल आवाज से कमांड करने में आसान बना देता है। 

मोबाइल के अंदर जो गूगल असिस्टेंट रहता है उसमें आपको नॉर्मल असिस्टेंट Feature ही मिलते हैं पर जो गूगल होम के अंदर असिस्टेंट रहता है उसमें गूगल असिस्टेंट के तो पूरे फीचर मिलते ही हैं साथ ही साथ गूगल होम के जो एडिशनल फीचर हैं वह भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें:

Google Home से आप क्या - क्या कर सकते हैं?

जैसा कि हमें पता है कि गूगल होम हमारी आवाज के अनुसार काम करता है या नहीं हमें गूगल होम को कमांड देना होता है और गूगल होम उसी के अनुसार कार्य करता है तो चलिए जानते हैं कि कौन से वह कमांड है या कौन सी चीज है जो गूगल होम कर सकता है।

  • गूगल होम आपके लिए Songs की प्लेलिस्ट कतारबद्ध तरीके से  बजा सकता है।
  • गूगल होम आपके लिए जोक या किसी भी प्रकार की जानकारी सुना सकता है।
  • यह आपके लाइट बल्ब्स का कलर चेंज कर सकता है।
  • यह आपके टीवी को कंट्रोल कर सकता है।
  • यह आपके सारे मोबाइल डिवाइसेज को कंट्रोल कर सकता है।
  • गूगल होम मौसम संबंधी एवं विभिन्न खबरों की जानकारी रख सकता है।
  • आपके इंट्रेस्ट के अनुसार म्यूजिक या वीडियो प्ले कर सकता है।

Note: ऊपर बताए गए चीजों में जो गूगल होम कर सकता है तो आपको उसी के अनुसार कमांड देना होगा यानी जो आप पूछेंगे गूगल होम उसी का जवाब देगा।

अंतिम शब्द।

तो यह थी गूगल होम के बारे में बेसिक सी जानकारी जिसे पढ़कर आपको गूगल होम के बारे में जान गए होंगे, पोस्ट पसंद आने पर है अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं क्योंकि तकनीकी युग मे हर छोटी बड़ी जानकारी आवश्यक है।

Support Us

भारतवर्ष की परंपरा रही है कि कोई सामाजिक संस्थान रहा हो या गुरुकुल, हमेशा समाज ने प्रोत्साहित किया है, अगर आपको भी हमारा योगदान जानकारी के प्रति यथार्थ लग रहा हो तो छोटी सी राशि देकर प्रोत्साहन के रूप में योगदान दे सकते हैं।

Admin

By Admin

Hello World!

Related Posts

Post a Comment