KBC यानी कौन बनेगा करोड़पति एक ऐसा खेल हैं जहां कोई भी प्रतियोगी अपने ज्ञान की मदद से लाखो धनराशि जीत सकता है और अपने अपने सपने पूरे कर सकता हैं ऐसे में बहुत से लोग केबीसी में जाने का खूब प्रयास करते हैं पर उन्हें सही जानकारी न होने की वजह से वह KBC तक नहीं पहुंच पाते।

कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो में जा करके आप अपने ज्ञान प्रदर्शन से रूपयो के साथ जनता के सामने अपने आप को प्रस्तुत कर सकते हैं लेकिन यह तभी संभव हो सकता है जब आप उस केबीसी के मंच पर पहुंचेंगे लेकिन कैसे? तो इसका जवाब है रजिस्ट्रेशन के जरिए। KBC में सही से Registration कैसे करवाए अथवा केबीसी मंच में कैसे पहुंचे।
KBC में कैसे पहुंचे
केबीसी में पहुंचने के लिए आपके पास ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है केबीसी में पहुंचने से पहले KBC की पूरी टीम आपके बारे में जानकारी लेती है। केबीसी में पहुंचने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस Follow करना होगा और प्रश्नों के उत्तर देने होंगे तब जाकर आप KBC मंच तक पहुंच पाएंगे। इस मंच की सबसे खास बात है की यह आपके अध्ययन एवं सामान्य ज्ञान पर निर्भर करता है यानी एक प्रतियोगी बनने के लिए सामान्य ज्ञान का होना बेहद जरूरी है तभी आप वहां अच्छे से खेल को खेल पाएंगे।
KBC में Registration 2024 और नियम
KBC रजिस्ट्रेशन करवा के आप भी मंच में कदम रख सकते हैं लेकिन उसके पहले आप को रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ नियम वा शर्ते मंजूर करनी होंगी KBC (केबीसी) में पहुंचने के लिए नियम व शर्तें
- आपकी उम्र (Age) 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।
- आपके पास Companion होना चाहिए।
- आपके पास बात करने का तरीका होना चाहिए।
- प्रश्न पढ़ना या सवाल जवाब करना आना चाहिए।
KBC में कैसे पहुंचें या Registration करें?
KBC में रजिस्ट्रेशन करना बेहद आसान है आप को Sony Liv App को डाउनलोड या अपग्रेड करना है उसके बाद आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- यदि आपका Sony Liv Account नहीं बना है तो उसे बना लें या बना हुआ है तो Login कर लें।
- Sony Liv App को Open Karne के बाद उसमे KBC का Section होगा वहां जाएं।
- निर्देशानुसार आपको अपना नंबर, नाम, पता और फोन Education डालना है उसके बाद Save कर दीजिए।
इस तरह से आपने KBC में अपना नाम और विवरण देकर रजिस्टर कर लिया है।
KBC में Register करने के बाद क्या करें
बहुत से लोग रजिस्ट्रेशन करने के बाद इंतजार करते हैं की किसी Lucky Draw या Random चुनाव के चलते वह केबीसी में Select हो जायेंगे जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको कुछ प्रश्न खेलने होते हैं जिनमे मिले अंको के अनुसार आपका चुनाव होता है। यह प्रश्न April या May के बीच में रात दस बजे Sony TV Channel पर पूछे जाते हैं जिसका उत्तर आपको देना पड़ता है।
- अपको प्रतिदिन रात 10 बजे पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
- किसी भी प्रश्न को Skip नहीं करना है आपको रेगुलर प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
- कोशिश करें की गलत उत्तर न दें।
बहुत से लोगो का प्रश्न रहता है की KBC में Answers या उत्तर कैसे दें तो आप Sony Liv App के अंदर ही जहां आपने रजिस्टर किया था वहीं प्रश्न आते हैं तो आपको उत्तर देना होता है यदि आपको Sony Liv ऐप से उत्तर नहीं देना तो आप SMS के मध्यम से उत्तर दे सकते हैं इस तरह से आप KBC में पहुंच सकते हैं और ढेर सारी धनराशि जीत सकते हैं
अंतिम शब्द।
बिना ज्ञान कुछ नहीं है इस संसार में यदि आपको अच्छे से सामान्य ज्ञान का नॉलेज है तो आप बड़े आराम से KBC में पहुंच सकते हैं।