बी.टेक क्या है? B.Tech Course के लिए योग्यता, Admission, Courses, Job और Top Collages पूरी जानकारी

High School या 12th PCM के बाद बहुत सारे Courses होते हैं जिनमे से ज्यादातर लोग B.Tech का चुनाव करते हैं। हमारे भारत देश में B. Tech कोर्स को मुख्य दर्जा दिया जाता है एवं ज्यादातर Students इसी कोर्स से बड़ा करियर बना लेते हैं हमारे भारत में ज्यादातर सफल लोग बी.टेक किए हुए मिलेंगे इसी लिए इस कोर्स की Value बहुत है।

btech course kya hai btech kaise kare

B.Tech के बारे में पूरी जानकारी जिसमे हम जानेंगे की B.Tech के लिए क्या Eligibility है एवं B.Tech करने के बाद आपके पास क्या Career Options हैं।

B.Tech Course क्या है B.Tech Full Form

B.tech 4 साल का डिग्री कोर्स है इसका Full form Bachelor of Technology होता है जिसमे 8 सेमेस्टर होते है, इस कोर्स में कई फील्ड के तकनीकी से जुड़े सब्जेक्ट्स को पढ़ना पड़ता है। अलग अलग क्षेत्रों के तकनीकी विषयों को अध्ययन कर इस कोर्स के माध्यम से इंजीनियर बनते हैं यह बेसिकली इंजीनियरिंग प्रोग्राम है।
जैसे:

  • Civil engineering
  • Chemical engineering
  • Computer engineering

इंजीनियर बनने के लिए B.Tech के अलावा एक और कोर्स होता है - Bachelor of engineering (B.E.) B.Tech aur B.E.में ज्यादा अंतर नही होता लगभग दोनो के सिलेबस समान होते हैं।

B.Tech के लिए योग्यता (Eligibility Of B.Tech)

btech eligibility

B.tech मे Admission लेने के लिए 12th class में 60% मार्क्स के साथ पास होना जरूरी है और 12th में Physics, Chemistry और Maths विषयो का होना आवश्यक है। इसके अलावा जिनके पास इंजीनियरिंग(Polytechnic) क्षेत्र में डिप्लोमा (Diploma) है वह B.tech में सीधे सेकंड ईयर में प्रवेश पा सकते हैं। जैसे - यदि आपके पास 10th या 12th क्लास के बाद पॉलिटेक्निक (polytechnic diploma) डिप्लोमा कोर्स किया है तो स्टूडेंट्स B.Tech मे admission ले सकते है वह भी सीधे 2nd year में।

B.Tech में एडमिशन के लिए क्या करें, कैसे करें

B.Tech मे हर साल लाखों बच्चे एडमिशन लेना चाहते हैं लेकिन एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ती है। स्टूडेंट्स को B.tech में Admission के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance test) देना पड़ता है इस entrance test में Students को उनके अंकों के प्रदर्शन के आधार पर Admission मिलता है। प्रवेश पाने के लिए JEE MAIN, JEE advanced और BITSAT जैसे entrance test होते हैं जो 12th क्लास के Syllabus पर ही आधारित होते है। एंट्रेंस पेपर का फॉर्म विद्यार्थी December से January के बीच में भर सकते हैं।

B.tech के कोर्सेज (Branches Of B.Tech)

branches of btech

  1. Civil engineering
  2. Aerospace engineering
  3. Electrical engineering
  4. Marine engineering
  5. Mechanical engineering
  6. Information technology
  7. Computer science engineering
  8. Robotic engineering
  9. Electronic communication engineering
  10. Petroleum engineering
  11. Environmental engineering
  12. BioTechnology

B.Tech के लिए निर्धारित आयु सीमा

B.Tech करने के लिए कोई Age Limit नहीं होती है केवल 12th class पास होना जरूरी होता है। आप कितनी भी उम्र के हों आप बीटेक के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन इसकी Minimum Age limit 17 साल है।

Fees Of B.Tech (B.Tech के लिए फीस) 

B.Tech चार साल का कोर्स है इसकी Minimum फीस 2 लाख से लेकर 2.50 लाख तक होती हैं यह सामान्य औसत फीस है इस कोर्स के लिए,लेकिन अगर Fee Criteria देखा जाय तो यह अलग अलग कॉलेज के हिसाब से अलग अलग निर्धारित होती है।

जैसे - Delhi IIT की बात करें तो 4 साल में लगभग 8 लाख रूपए लगते है। B.tec कोर्स के लिए इसकी कोई निर्धारित फीस नहीं है,कॉलेज अपनी सुविधा अनुसार इसे तय करते हैं,इसलिए किसी भी कॉलेज में एडमिशन के लिए वहां की सारी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए जिसमे फीस का विवरण प्रॉस्पेक्टस में साफ साफ देखने को मिल जाएगा।

B.Tech का पाठ्यक्रम (Syllabus of B.Tech)

इसके पाठ्यक्रम की बात करें तो इसमें Physics, Chemistry और मैथ्स के सवाल पूछे जाते हैं, यह सवाल 12th class तक के लेवल के होते हैं, इसलिए इन विषयो में अच्छी पकड़ होना जरुरी है। इन विषयों में कमांड के लिए अनेकों कोचिंग संस्थान हैं जो इन विषयों और एंट्रेंस की तै यारी करवाते हैं। उच्चस्तरीय विश्वविद्यालयों के नाम B.tech में admission के लिए(Top Colleges And University of B.Tech Course)

  1. IIT Bombay
  2. IIT Kharagpur
  3. IIT Delhi
  4. NIT Nagpur 
  5. NIT Trichy
  6. BIT Mesra
  7. IIT Roorkee
  8. IIT Chennai
  9. NIT Karnataka
  10. NIT Rourkela
  11. Aligarh Muslim University
  12. Delhi Technical university
  13. Bits pilani

इन सभी यूनिवर्सिटीज में बीटेक की पढ़ाई होती हैं B.tech का Entrance Exam क्वालीफाई करने के बाद इन्ही कॉलेजों में से स्टूडेंट्स को कॉलेज चयनित करने पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें:

B.Tech के बाद नौकरी (Job)

B.tech के बाद स्टूडेंट्स के पास दो विकल्प होते हैं,वह आगे पढ़ाई नहीं करना चाहते तो वह job करते है आमतौर पर B.tech करने के बाद प्राइवेट कंपनी में आसानी से Job मिल जाती है लगभग सभी टॉप कॉलेजेस में Campus Selection के लिए अलग अलग फील्ड्स की बहुत सारी कम्पनी आती हैं।

नोट: बीटेक करने के बाद भी स्टूडेंट्स M.Tech या M.E. कर सकते है यह दो Post Graduate Level की डिग्री होती है जो Engineering कॉलेज से ही की जा सकती है।

Support Us

भारतवर्ष की परंपरा रही है कि कोई सामाजिक संस्थान रहा हो या गुरुकुल, हमेशा समाज ने प्रोत्साहित किया है, अगर आपको भी हमारा योगदान जानकारी के प्रति यथार्थ लग रहा हो तो छोटी सी राशि देकर प्रोत्साहन के रूप में योगदान दे सकते हैं।

Editorial Staff

By Editorial Staff

We are Founder Of This Website

Related Posts

Post a Comment