भारत रत्न 'देशभक्ति और उत्कृष्टता का सर्वोच्च सम्मान' - Bharat Ratna Award

किसी भी देश की प्रगति या विकास उसके नागरिकों के अतुलनीय योगदानों से होती है। देश को चलाने वाली सरकारें कुछ लोगों के विशिष्ट उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें पदक या रत्न द्वारा सम्मानित कर सराहती है।

bharat ratna

हमारे देश भारत में सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कार की बात करें तो सर्वप्रथम "भारत रत्न सम्मान" और उसके बाद पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मान है। यहां पर जानेंगे Bharat Ratna Samman के बारे में रोचक तथ्य और Bharat Ratna Award List किन- किन लोगों को यह सम्मान मिल चुका है।

भारत रत्न पुरुस्कार - Bharat Ratna Award

भारत रत्न
Bharat Ratna Padak
भारत रत्न एक नजर में
प्रकार सर्वोच्च नागरिक सम्मान
श्रेणी सम्मान
स्थापना वर्ष 1954
अंतिम अलंकरण 2019
कुल अलंकरण 48
अलंकरणकर्ता इंडियन गवर्नमेंट
प्रथम सम्मान सर्वपल्ली राधाकृष्णन
अन्तिम सम्मानित व्यक्ति Nanaji Deshmukh
Bhupen Hazarika
Pranav mukharji

जैसे कि नाम से ही विदित है कि 'भारत रत्न' अर्थात वह लोग जो हमारे देश के रत्न है जाहिर सी बात है कि रत्नों की मात्रा बहुत कम होती है। यह भारत का सबसे उच्चतम राष्ट्रीय नागरिक पुरुस्कार है यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने देश की सेवा में विशेष प्रशंसनीय और सम्मानीय योगदान दिया हो। यह सम्मान

  • पॉलिटिक्स
  • विज्ञान
  • साहित्य
  • आर्ट
  • खेल
  • उद्योग
  • समाजसेवा

जैसे क्षेत्रों में सर्वोच्च योगदान वाले नागरिकों को दिया जाता है, अब तक हमारे देश में कुल 48 लोगों को यह सम्मान दिया गया है। भारत सरकार द्वारा लोगों का चुनाव किया जाता है और इस सम्मान को देश के महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता है।

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची - Bharat Ratna Award List

भारतीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान की शुरूवात 2 जनवरी 1954 में तत्कालीन महामहिम भारत के प्रथम राष्ट्रपति Dr Rajendra Prasad के कर कमलों द्वारा किया गया था।

bharat ratna winner prime minister
भारत रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता वर्ष

C. Rajagopalachari

1954

Sarvepalli Radhakrishnan

1954

C. V. Raman

1954

Bhagwan Das

1955

M. Visvesvaraya

1955

Jawaharlal Nehru

1955

Govind Ballabh Pant

1957

Bidhan Chandra Roy

1961

Purushottam Das Tandon

1961

Rajendra Prasad

1962

Zakir Husain

1963

Pandurang Vaman Kane

1963

Lal Bahadur Shastri

1966

Indira Gandhi

1971

V. V. Giri

1975

K. Kamaraj

1976

Mother Teresa

1980

Vinoba Bhave

1983

Khan Abdul Ghaffar Khan

1987

M. G. Ramachandran

1988

B. R. Ambedkar

1990

Nelson Mandela

1990

Rajiv Gandhi

1991

Vallabhbhai Patel

1991

Morarji Desai

1991

Abul Kalam Azad

1992

J. R. D. Tata

1992

Satyajit Ray

1992

Gulzarilal Nanda

1997

Aruna Asaf Ali

1997

A. P. J. Abdul Kalam

1997

M. S. Subbulakshmi

1998

Chidambaram Subramaniam

1998

Jayaprakash Narayan

1999

Amartya Sen

1999

Gopinath Bordoloi

1999

Ravi Shankar

1999

Lata Mangeshkar

2001

Bismillah Khan

2001

Bhimsen Joshi

2009

C. N. R. Rao

2014

Sachin Tendulkar

2014

Madan Mohan Malaviya

2015

Atal Bihari Vajpayee

2015

Pranab Mukherjee

2019

Nanaji Deshmukh

2019

Bhupen Hazarika

2019

भारत रत्न पुरस्कार से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां - Important information of Bharat Ratna Award

कई बार महत्वपूर्ण तथ्य जानना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह एक जागरूक इंसान की निशानी है और साथ ही कई सारे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी ऐसे प्रश्न पूँछ लिए जाते हैं।

  • 2 January 1954 को जब यह पुरस्कार शुरू किया गया तब मरणोपरांत का प्रावधान नहीं था 1966 में कमेटी द्वारा यह प्रावधान जोड़ा गया।
  • खेल जगत के क्षेत्र में सचिन तेंदुलकर इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया और वह सबसे कम उम्र के इस अवॉर्ड से सम्मानित व्यक्ति हैं।
non indian bharat ratna winner
  • गैर भारतीय लोगों में मदर टेरेसा,अब्दुल गफ्फार खान तथा नेल्सन मंडेला ऐसी हस्तियां हैं जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा 26 जनवरी को दिया जाता है।
  • इस सम्मान से सम्मानित व्यक्ति, प्रेसिडेंट तथा प्रधानमंत्री सहित संसद के सभी सदस्यों के बाद VIP प्रोटोकॉल का हकदार होता है या दूसरे शब्दों में कहें कि एक कैबिनेट स्तर के मंत्री के बराबर का दर्जा प्राप्त होता है।
  • व्यक्ति संसद की बैठक या सत्र में शामिल हो सकता है।
  • पहली महिला इंदिरा गांधी थी जिन्हें यह सम्मान मिला था।
  • अधिकतम तीन लोगों को ही 1 साल में इस सम्मान से नवाजा जा सकता है।
  • खेल जगत को इस सम्मान के अंतर्गत 2011 में जोड़ा गया था।
  • 13 जुलाई 1977 से 26 जनवरी 1980 तक इस पुरस्कार को निलंबित कर दिया गया था।
  • सुभाष चंद्र बोस को 1992 में जब यह पुरस्कार दिया गया था तब उनके नाम के आगे 'मरणोपरांत' लिखा गया था किंतु सुप्रीम कोर्ट की एक PIL की सुनवाई में मरणोपरांत शब्द को हटा दिया गया क्योंकि सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु को लेकर विवाद था।
  • सम्मानित हस्ती हवाई यात्रा ट्रेन यात्रा अथवा बसों में निशुल्क यात्रा कर सकता है।
bharat ratna with nobel prize winner
  • CV Raman, Mother Teresa, Nelson Mandela, Amartya Sen यह सभी ऐसे लोग हैं जिन्हें भारत रत्न के साथ नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

कैसा दिखता है भारत रत्न पदक (Design Of Bharat Ratna Medal)

Bharat Ratna Padak

यह पदक एक शुद्ध तांबे का बना हुआ पीपल का पत्ता होता है इसके आकार की बात करें तो इसकी लंबाई 5.8 सेंटीमीटर तथा चौड़ाई 4.7 सेंटीमीटर और मोटाई 3.01 सेंटीमीटर होती है। इस पीपल के पत्ते पर एक तरफ प्लैटिनम का चमकता हुआ सूरज बना होता है और पत्ते के किनारे में भी प्लैटिनम की जड़ावट होती है और सूर्य के नीचे ही चांदी से हिंदी में "भारत रत्न" लिखा होता है।

वहीं पत्ते के दूसरी ओर चांदी का अशोक स्तंभ बना होता है और स्तंभ के ठीक नीचे "सत्यमेव जयते" लिखा होता है। इस मेडल को कोलकाता के भारत सरकार टकसाल द्वारा तैयार किया जाता है।

You may also like,

भारत रत्न पुरस्कर से संबंधित Frequently Asked Questions (FAQ)

अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में इस अवॉर्ड से सम्बन्धित कुछ प्रश्न अनिवार्य रूप से पूछे गए हैं हाल के कुछ सालों में किस प्रकार से प्रश्न पूछे गए हैं आप लोग FAQ के माध्यम से पढ़ सकते हैं।

भारत रत्न पाने वाले पहले कौन थे?

सी राजगोपालाचारी सर्वपल्ली राधाकृष्णन चंद्रशेखर वेंकटरमन

इंदिरा गांधी को कब मिला?

1971

अब तक कुल कितने महिलाओं को मिला है?

5 महिलाओं को

मदर टेरेसा को कब दिया गया था?

1980

एपीजे अब्दुल कलाम को भारत मिला?

1997 में।

निष्कर्ष

उक्त साझा जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी अहम है। काफी गहन अध्ययन के बाद लेखन किया गया है उम्मीद है आपको पसंद आएगा,किसी भी प्रकार शिकायत या अप्रिशिएशन के लिए आप कमेंट या मेल के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।

Support Us

भारतवर्ष की परंपरा रही है कि कोई सामाजिक संस्थान रहा हो या गुरुकुल, हमेशा समाज ने प्रोत्साहित किया है, अगर आपको भी हमारा योगदान जानकारी के प्रति यथार्थ लग रहा हो तो छोटी सी राशि देकर प्रोत्साहन के रूप में योगदान दे सकते हैं।

Amit Mishra

By Amit Mishra

नमस्कार! यह हमारी टीम के खास मेंबर हैं इनके बारे में बात की जाए तो सोशल स्टडीज में मास्टर्स के साथ ही बिजनेस में भी मास्टर्स हैं सालों कई कोचिंग संस्थानों और अखबारी कार्यालयों से नाता रहा है। लेखक को ऐतिहासिक और राजनीतिक समझ के साथ अध्यात्म,दर्शन की गहरी समझ है इनके लेखों से जुड़कर पाठकों की रुचियां जागृत होंगी साथ ही हम वादा करते हैं कि लेखों के माध्यम से अद्वितीय अनुभव होगा।

Related Posts

Post a Comment