भारत में क्रिकेट जुनून के साथ त्यौहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है, गावस्कर, कपिल देव, सचिन- द्रविड़ से होते हुए धोनी, रोहित और कोहली का दौर देखने वाले लोग क्रिकेट की हर महीन जानकारी पर अपनी पैनी नजर बनाए रखते हैं।

ऐसे में कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे पहले शतक बनाने वाला बल्लेबाज कौन है? का सही उत्तर कई स्थानों पर विवादित मिलेगा लेकिन हम आपको उस खिलाड़ी के नाम सहित, और कब उसने अपनी यह सेंचुरी बनाई हैं सब कुछ बताएंगे।
Suresh Raina हैं पहले बल्लेबाज
सुरेश रैना T20 फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं वह वनडे, टेस्ट और T20 तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने का कारनामा करने वाले पहले भारतीय हैं उन्हें Mr IPL भी कहा जाता था। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले रैना 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया, यह वही दिन था जिसदिन विकेट कीपर महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की घोषणा की थी। आइए रैना की तीनों शैलियों में खेली गई शतकीय परियों की चर्चा करते हैं।
- रैना का वनडे में पहला शतक एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ 30 मई 2008 को बना था, आक्रामक रवैए से खेलते हुए उन्होंने इस पारी में 5 लंबे छक्के और 7 चौके लगाए थे।
- 2 मई 2010 का दिन T20 World Cup का महत्वपूर्ण मैच जिसमें भारतीय टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से था जिसमें सुरेश ने 9 चौके और 5 छक्के की सहायता से 60 गेंदों में 101 रन जड़ दिए, यह पहला मौका था जब किसी भारतीय पुरुष क्रिकेटर ने T20 फॉर्मेट में शतक लगाया।
- साल 2010 में ही जुलाई के महीने में भारत बनाम श्रीलंका का कोलंबो के मैच में रैना ने 120 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया था, यह उनका दूसरा टेस्ट मैच था।
इस तरह से साल 2010 में सुरेश रैना पहले भारतीय बन गए जिन्होंने क्रिकेट की तीनों शैलियों में सैकड़ा बनाया।
Suresh Raina Cricket Record
T20 जब शुरुआत में उभर रहा था उस समय रैना ने भारतीय टीम में योगदान देकर कई खिताब टीम के नाम करवाएं, एक नजर उनके वनडे, टेस्ट और T20 के रिकॉर्ड्स पर डालते हैं।
आंकड़ा | टेस्ट | वनडे | टी20I |
---|---|---|---|
मैच | 18 | 226 | 78 |
पारियां | 31 | 194 | 66 |
रन | 768 | 5,615 | 1,605 |
औसत | 26.48 | 35.31 | 29.16 |
स्ट्राइक रेट | - | 93.51 | 134.79 |
सर्वोच्च स्कोर | 120 | 101 | 101 |
शतक | 1 | 5 | 1 |
अर्धशतक | 7 | 36 | 5 |
छक्के | 2 | 120 | 58 |
डेब्यू | 26 जुलाई 2010 | 30 जुलाई 2005 | 1 मई 2006 |
अंतिम मैच | 5 जनवरी 2015 | 17 जुलाई 2018 | 8 जुलाई 2018 |
रैना के बाद अन्य भारतीय
रैना के बाद भारत में कई और खिलाड़ी हुए जिन्होंने क्रिकेट के सारे खेलों में सेंचुरी बनाई है। रोहित शर्मा ने 2017 में यह उपलब्धि हासिल की है हालांकि इंटरनेट में कई जगह दावा किया गया है कि वह पहले भारतीय हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि वह रैना के 7 साल बाद लगभग यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज हैं।
KL Rahul ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में शतकीय पारी खेलकर इस रिकॉर्ड पर अपनी मोहर लगा दी, इनके बाद 2022 में King Kohli और इशांत किशन, 2023 में शुभमन गिल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विश्व में क्रिस गेल पहले बल्कि रैना 9वें स्थान पर
क्रिकेट के तीनों रूपों में शतक बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज Chris Gayle हैं और उन्होंने यह आंकड़ा 2007 में पा लिया था, ब्रैंडन मैकुलम और डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं जबकि सुरेश पहले भारतीय खिलाड़ी थे। अब तक पूरे विश्व में कुल 21 खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि को हासिल किया है भविष्य में और भी नाम जुड़ सकते हैं।
सचिन और धोनी का जिक्र
बहुत लोगों के मन में आता है कि सचिन जिन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है और महेंद्र सिंह धोनी जो कि भारत के सफलतम कप्तानों में से एक हैं तो क्या वह इस उपलब्धि से बाहर हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सचिन ने अपने करियर में एक ही T20 मैच खेला है 2006 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, वहीं धोनी की बात करें तो वह बैटिंग लाइन में काफी पीछे आते थे जहां से T20 में शतक मार पाना मुश्किल था।
निष्कर्ष : आखिर क्यों है यह उपलब्धि खास
क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अलग अलग मुश्किलें और चुनौतियां हैं जहां टेस्ट क्रिकेट में गजब की धैर्यता और टेक्नीक वहीं वनडे में बेहतरीन स्ट्रेटजी के साथ बढ़िया ताल मेल और T20 में आक्रामकता के साथ क्विज डिसीजन की जरूरत पड़ती है ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी इन तीनों खेल के रूपों में फिट बैठता है तो वह सराहनीय है और आगे आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है सुरेश रैना ऐसे ही खिलाड़ी थे, आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर देवें।