William Shakespeare साहित्य की दुनिया के दिग्गज का जीवन वृतान्त, रचनाएँ और जीवन के कुछ यादगार पहलू- Biography, Birthday and Education

William Shakespeare (विलियम शेक्सपियर) सदी के महान लेखक, जो किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।

william shakespeare

उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जाए तो हम देख सकते है के अपने जीवन काल में इन्होंने एक से एक विश्व विख्यात रचनाएं लिखी है, जैसे:- Tragedies, sonnets और comedies इन सभी तरह की रचनाएं उनके द्वारा लिखी गई हैं।

William Shakespeare जीवन परिचय (Biography)

विलियम शेक्सपियर की बात करें तो इनका जन्म 23 April  1564 को Stratford-upon-Avon UK ( United Kingdom) में हुआ था। इसके बाद इन्हें( Holi Trinity Church) में बेप्टाइज (Baptize) किया गया।

Baptize (बेप्टाइज़) का अर्थ:- ईसाई धर्म में बच्चे के जन्म के बाद उनपर पवित्र पानी छिड़क कर उनकी शुद्धिकरण की जाती है जो कि ईसाई चर्च में प्रवेश का प्रतीक होता है

इनके पिता John Shakespeare एक छोटे स्तर के लेदर के व्यापारी थे और माता का नाम Mary Arden था।विलियम शेक्सपियर की शादी 18 वर्ष की आयु में 26 वर्षीय Anne Hathaway से हुई थी,कहा जाता है कि ऐनी hathway शादी के समय गर्भवती थी और 6 महीने बाद ही उनकी बड़ी बेटी Susanna का जन्म हुआ। शादी के 2 साल बाद उनके 2 जुड़वा बच्चे Hamnith & Judith पैदा हुए थे, Hamnith की मृत्यु 11 साल की उम्र में हो गयी थी। विलियम शेक्सपियर की मृत्यु उनके जन्मदिवस पर हुई थी तारीख थी 23 April 1616.

William Shakespeare अपनी कविताएँ (Sonnet) अपनी Private Diary में लिखते थे, यह अपनी डायरी पर जो भी लिखते थे, उसे कभी भी किसी को न ही दिखाते थे और न ही सुनाते थे। इनकी मृत्यु के बाद इनकी कविताओं को संजो कर Publish किया गया। विलियम ने कुल मिलाकर 154 Sonnets (कविताएँ) लिखीं और लगभग 39 Plays लिखें हैं इनकी लिखी कुछ Tragedies(दुःखद रचनाएँ)प्रख्यात हैं जो कि इस प्रकार हैं

  • Macbeth
  • Hamlet
  • King Lear
  • Othello

एक समय के बाद कहा जाता था कि Bible के बाद William Shakespeare को सबसे ज्यादा पढ़ा जाता था।

William Shakespeare की शिक्षा (Education)

विलियम शेक्सपियर की पढ़ाई की बात की जाए तो इनके पास कोई भी शिक्षण सम्बन्धी दस्तावेज नही मिलते हैं इन्होंने कोई भी डिग्री नही ली, इन्होंने कभी Literature की पढ़ाई नही की फिर भी इनका लेखन अद्वितीय था कि आज तक इनको शिक्षण संस्थानों में Syllabus के तौर पर पढ़ाया जाता है इस बात को लेकर कई मत हैं उनमें एक मत यह भी है कि विलियम ने खुद कुछ नही लिखा बल्कि अमीर होने की वजह से किसी और का लिखा हुआ रख लिया मगर इस बात का कोई भी वैलिड प्रूफ नही मिलता है मात्र अफवाहों से ज्यादा इन बातों की कोई वैल्यू नही है। जब इनका जन्म हुआ वो समय पुनर्जागरण (Renaissance) का काल था उस समय नए नए अविष्कार और नयी खोजों का शुरुआती दौर था ऐतिहासिक, राजनीतिक सभी क्षेत्रों के लिए नवीन काल था।

शेक्सपियर ने अपने व्यवहारिक अनुभवों के आधार पर अपनी रचनाएँ लिखीं न कि किताबी ज्ञान पर क्योंकि वह कभी University गए नही और किताबें भी ज्यादा नही पढ़ीं थी। विलियम Shakespeare को The Bard of Avon भी बोला जाता है। कुछ विद्वानों और Scholars का मानना था कि इन्होंने StratFord में The King's New School जॉइन किया था जहाँ इन्होंने लिखना और पढ़ना सीखा, लोग तो यह भी कहते थे कि इन्हें पढ़ना लिखना दोनों नही आता था।

William Shakespeare के Lost Years

विलियम के जीवन के 7 साल (1585 से 1592 तक) के जीवन मे क्या कुछ घटित हुआ इसका उल्लेख कहीं नही मिलता है इसीलिए Scholars इसे Lost Years कहते हैं बहुत लोगों का यह भी मत है कि विलियम London आए और Struggle किया। माना जाता है कि 1590 में विलियम ने The Lord Chamberlain's Men ड्रामा कम्पनी के लिए लिखने लगे, यह कम्पनी 'नाटकों' को गाँव और शहर जा-जा कर प्रदर्शित करती थी इसी दौरान उन्होंने जो भी नाटक लिखे इसी Drama Company के माध्यम से प्रदर्शित किए गए, इस कम्पनी के नाटकों का आमजनमानस में काफी प्रभाव था लोग दीवाने थे,लोगों द्वारा खूब सराहने के साथ-साथ आलोचना भी होती थी।

विलियम राजाओं और शाही परिवारों पर अपना नाटक लिखते थे और इसे वास्तविक जिन्दगी से जोड़ते थे इनके नाटकों में कुछ तथ्य अकाल्पनिक भी होते थे जैसे इनके एक नाटक Merchant Of Venice में Ariel का कैरेक्टर तथा Macbeth में तीन चुड़ैलों(Three Witches)का जिक्र इनके सबसे लम्बे नाटक (Hamlet) में भूतों के बात करने का जिक्र हो यह सभी तथ्य शामिल होते थे। विलियम पुराने साहित्य (classic literature) को पढ़ने के शौकीन थे,इसमें जो भी उन्हे अच्छा लगता उसे अपने शब्दों द्वारा पिरोकर और वास्तविकता से जोड़कर साहित्य लिख देते थे। अपने लेखन और रचनाओं से इन्होंने अथाह पैसे कमाए और अपना एक थिएटर (ड्रामाकंपनी) खोल लिया जिसका नाम Globe Theatre था, जो कि लंदन में Thames River के किनारे पर  था,बाद में इनके थिएटर का नाम बदलकर (king's company) कर दिया गया, Shakespeare Real State से भी खूब पैसे कमाते थे।

शेक्सपियर की कुछ प्रसिद्ध रचनाएं (Some famous works of Shakespeare)

some famous works of shakespeare

1610 में इन्होंने लिखना बंद कर दिया और 1616 में इनकी मृत्यु हो गई,मरने के बाद इनके पास जितनी भी संपत्ति थी इन्होंने उसे अपनी बड़ी बेटी (Susanna) के नाम कर दिया। Shakespeare की रचनाएं विलियम शेक्सपियर की रचनाओं की बात करें तो इनकी Tragedies का कोई जवाब नही है। एक से एक बेहतरीन ट्रेजेडी इन्होंने लिखी है।

  • Julius Caesar
  • Hamlet 
  • Othello
  • King Lear
  • Macbeth

Antony and Cleopatra ये सभी इनकी बेहतरीन Tragedies है

Julius Caesar

ये राजनीति पर आधारित एक बेहतरीन ट्रेजेडी है। इसका मुख्य पत्र जूलियस सीजर  है इसमें रोम की राजनीति का जिक्र विलियम शेक्सपियर ने बहुत ही शानदार तरीके से लिखा है यह पूरे विश्व मे प्रख्यात रचना है,स्कूलों के सिलेबस से लेकर साहित्य तक हर जगह पढ़ने को मिल जाएगा।

Hamlet

यह सबसे बेहतरीन और सबसे लंबा नाटक ही Shakespeare का बॉलीवुड के प्रख्यात निर्देशक (विशाल भरद्वाज) ये विलियम शेक्सपियर के  नाटकों पर अधिकतर फिल्मे बनाते है, (हैदर-Haider) जिसमे शहीद कपूर , श्रद्धा कपूर, तब्बू, और के. के मेनन मुख्य पात्र में है। ये फिल्म (हैदर) हैमलेट नाटक पर  ही आधारित है। कुछ चीजे अलग हो सकती है लेकिन ज्यादा कहानी इसी नाटक से संबंधित है

Hamlet एक मुख्य पात्र है नाटक का इस नाटक में हैमलेट अपनी पिता की मृत्यु का बदला लेता है अपने चाचा से तथा अंत में अपने सही निर्णय न लेने की वजह से हैमलेट की मृत्यु हो जाती है। इसलिए ये हैमलेट के दुखांत नाटकों में से एक बेहतरीन रचना है। इसमें हैमलेट के पिता का भूत उसे बदला लेने के लिए कहता है।

यह भी पढ़ें,

Macbeth 

Macbeth के नाटक से हमे  ये समझ में आता है के सत्ता में  वफादार से वफादार व्यक्ति भी कब धोखा दे देगा पता भी नही चलेगा । ये विलियम शेक्सपियर का सबसे छोटा नाटक है। लेकिन वास्तविक जीवन की सच्चाइयों से अवगत कराता है इस नाटक में अंत में मैकबेथ की मृत्यु हो जाती है  इसलिए ये एक दुखांत नाटकों में से एक है।

इसके अलावा Othello और King Liar भी इनकी tragedies में शामिल है। अपने अंतिम समय के दौरान विलियम शेक्सपियर ने Tragic Comedies नाटक लिखे जिसमे सुख और दुख दोनो का सामंजस्य है। ऐसे नाटक लिखे।
जैसे:- 

  • Cymbeline
  • The winter's tale
  • The tempest
  • The merchant of Venice

ये सभी नाटक लिखे।

इसके अलावा इनके Sonnets:-

  • The Rape of Lucrece
  • Venus and 
  • Adonis

ऐतिहासिक नाटक (History Place)

इसके बाद 23rd  अप्रैल 1616 मे  सदी के  इस महान लेखक ने दुनिया को  अलविदा कह दिया। इस तरह विलियम शेक्सपियर का नाम इतिहास के सुनहरे पन्नो में बतौर लेखक पूरा विश्व जानता है।
उनके कुछ मुख्य ड्रामा इस प्रकार हैं

  • King John
  • Richard 2nd
  • Richard 3rd
  • Henry 5th
  • Henry 4th
  • Henry 6th
  • Henry 8th

समापन

चाहे सिनेमा के स्कूल हों या साहित्य की दुनिया का परदे पर कोई नाटक हो इस दिग्गज के बिना अधूरा है यह उन नामों में से हैं जो अपने आप में मील का पत्थर हैं विलियम जैसे लोग एक ही बार आते हैं उनकी कलाकृति अद्वितीय है।

Support Us

भारतवर्ष की परंपरा रही है कि कोई सामाजिक संस्थान रहा हो या गुरुकुल, हमेशा समाज ने प्रोत्साहित किया है, अगर आपको भी हमारा योगदान जानकारी के प्रति यथार्थ लग रहा हो तो छोटी सी राशि देकर प्रोत्साहन के रूप में योगदान दे सकते हैं।

Admin

By Admin

Hello World!

Related Posts

Post a Comment