Old Age में भी Healthy या Fit and Fine कैसे रहें

हमारे शरीर की जैसे - जैसे उम्र गुजरती जाती है वैसे - वैसे शरीर कमजोर हो जाता है पर यदि सही समय में शरीर का ध्यान दिया जाए तो शरीर पुराना तो हो जाता है लेकिन शरीर की जो मजबूती है वह बरकरार रहती है।

fit and fine in old age

हमारे शरीर की सबसे खास बात यही है की हम इस पर जितना ध्यान देंगे या Care करेंगे यह उतना ही सुधरता जाएगा और Old Age में भी हम Healthy (स्वस्थ) रहेंगे हमे किस तरह से ध्यान चाहिए 40 के बाद हम ऐसा क्या कर सकते हैं जिससे हमारा शरीर और भी लंबे समय तक स्वस्थ बना रहे आज का लेख के माध्यम से आपको वृद्ध उम्र में भी शरीर (Body) में मजबूती बनाए रखने के जानकारी मिलेगी।

शरीर में ध्यान और मजबूती - Care Your Body

शरीर में ध्यान देना और शरीर में मजबूती का होना आवश्यक है यदि आपकी उम्र ज्यादा है या 40 पार हो चुके हैं तो आपको शरीर में ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि यह यह आपको आने वाली बीमारियों से बचाएगा।

समय के साथ जैसे उम्र बढ़ती है वैसे ही हमारे खान - पान में बदलाव आता है हर एक उम्र में एक तरह की Body Demand होती है जिसे हमें पूरा करना चाहिए तभी हम अपने शरीर को लंबे समय तक चला पाएंगे वरना एक समय ऐसा भी आ जाता है की बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं और हाथ -पैर दर्द करना या जी न चलना आम सी बात हो जाती है और इससे हमें बचना चाहिए।

वृद्ध उम्र में हमारा शरीर कमजोर क्यों होने लगता है

हमारे शरीर की यह सच्चाई यदि हम अधिक उम्र के हो चुके हैं तो हमारा शरीर जवानी के मुकाबले कमजोर होने की कगार पर आ जाता है इसका मतलब यह नहीं की कमजोर होता चला जाएगा इसका मतलब यह भी हो सकता है की हमारे शरीर को अब ज्यादा Energy (ऊर्जा) की जरूरत है तभी हम उस उम्र में भी मजबूत रह पाएंगे लेकिन सवाल ज्यादातर यह उठता है की क्या कारण हो सकते हैं की 40 के बाद हमारा शरीर कमजोर हो जाता है पॉइंट्स में जानते हैं।

  • शरीर की डिमांड को न पूरा करना।
  • आहार लेने का समय निर्धारित न रहना।
  • Vitamins और मिनरल्स की कमी हो जाना।
  • शारीरिक मेहनत न करना।
  • खाने में सही Food का चयन न करना।

यह कारण हो सकते हैं जिसकी वजह से हम जवानी के बाद कमजोर हो जाते हैं पर हम नियम से रहें तो शरीर को मजबूत और केयर करी जा सकती है।

शरीर में Stress या मेहनत है जरूरी

हमारे शरीर का निर्माण मेहनत करने के लिए ही बना है हम जितना इस पर काम करेंगे यह उतना ही स्वस्थ तथा मजबूत होता चला जाएगा उम्र के साथ इंसान शरीर पर Stress देना या वजन देना कम कर देता अतः शरीर कमजोरी की अवस्था में आ जाता है।

जब इंसान जवान होता है तो वह दौड़ - भाग करके अपने शरीर से मेहनत करवाता रहता है इसी वजह से शरीर में बीमारियां नहीं आती और मजबूती बनी रहती है ठीक इसी प्रकार वृद्ध अवस्था में भी थोड़ा बहुत वजन उठाना चाहिए। सुबह का व्यायाम या Gym बहुत जरूरी है और बॉडी में को स्ट्रेच करना चाहिए ताकि हमारी बॉडी की Fitness बनी रहे।

खाने में सही आहार का चुनाव करें

यदि बॉडी या शरीर को अधिक समय के लिए मजबूत बनाए रखना है तो सही आहार का चुनाव करना है। जब हमारे जवान रहती है तो हम जंक फूड या फास्ट फूड खा लेते हैं और वह हमें अच्छे से डाइजेस्ट जाता है क्योंकि जवानी में भाग दौड़ द्वारा मेहनत हो जाती है पर यही जैसे ही हम 40 पार कर लेते हैं तो फास्टफुड लेना एक Risk भरा विकल्प हो जाता है।

क्योंकि उस समय यदि हम व्यायाम भी करते हैं तब भी वह फास्टफुड अच्छे से डाइजेस्ट नहीं हो पाता इसीलिए इस बात का जरूर ध्यान रखें की मैदा, तेल अधिक न लें कम से कम ही खाएं। सही आहार में आप फल, अच्छी सब्जियां के सकते हैं जो निम्नलिखित हैं

  • हरी सब्जियां खाएं।
  • गेहूं, दालें, चने।
  • फल में अनार, केला, किवी जैसे फल एवं मौसमी फल खाएं।
  • सूखे मेवे खाएं।

पानी पीना एवं सही तरीका

हमारा आधा शरीर पानी से बना है यदि हमें पानी की कमी रहेगी तो इस वजह से हमें कई सारी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाएगी इसीलिए इस बात का जरूर खयाल रखें की शरीर में पानी की कमी न होने पाए पानी की भरपूर मात्रा होने पर हमारे शरीर का Temperature और Blood Flow सही रहेगा तथा होने वाली बीमारियों से भी बचाव होता है।

बैठकर पानी पीना सही तरीका होता है क्योंकि बैठने से पानी आराम से पेट में जाता है यदि आप सीधा खड़े होकर पानी पीते हैं तो पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना हो सकती है।

अच्छी नींद लेना

आज से कुछ साल पहले जब सोशल मीडिया का जमाना नहीं था तब लोग समय से सो जाया करते थे पर जब से सोशल मीडिया आया है तब से लोग पूरी नींद भी नहीं लेते और स्क्रोलिंग करते रहते हैं और यह सेहत को बिगाड़ सकता है। नींद का मतलब होता है शरीर को आराम देना या Rest देना यदि शरीर को आराम नहीं मिलेगा तो शरीर का सिस्टम जल्दी खराब हो जाएगा और इस वजह से और भी समस्या बढ़ेगी इसीलिए कम से कम 8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है। 8 घंटे नींद लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है की आराम के साथ - साथ Mentally भी खुश रखता है।

आयुर्वेद का सहारा लेना

अपने शरीर का खयाल रखने के लिए आयुर्वेद का सहारा लेना आवश्यक है इससे होने वाली बीमारी नहीं होंगी साथ ही आयुर्वेदिक दवाएं हमारे शरीर के Immune System को कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है। आयुर्वेद दवाई लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है की इसके कोई दूसरे Sideffects नहीं होते और इसीलिए आयुर्वेद को सुरक्षित कहते हैं।

निष्कर्ष

Salman Khan व अन्य हस्तियां इन्ही सब तरीके का पालन करती हैं और यही कारण हैं की 50 से ज्यादा उम्र होने पर भी वह फिट और Fine हैं।

Support Us

भारतवर्ष की परंपरा रही है कि कोई सामाजिक संस्थान रहा हो या गुरुकुल, हमेशा समाज ने प्रोत्साहित किया है, अगर आपको भी हमारा योगदान जानकारी के प्रति यथार्थ लग रहा हो तो छोटी सी राशि देकर प्रोत्साहन के रूप में योगदान दे सकते हैं।

Sumit Mishra

By Sumit Mishra

A passionate digital creator with 13+ years of IT experience, I specialize in full-stack development, mobile apps, graphic design, writing, editing, content creation, and seo, along with advanced programming. My expertise includes frontend and backend frameworks, databases, cloud computing, cybersecurity, and emerging technologies like AI and machine learning. This versatile technical expertise enables me to deliver secure, scalable, and innovative digital solutions. Beyond technology, I enjoy creating music, combining creativity with logic in every aspect of life.

Related Posts

Post a Comment